Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर का फौजी पांच दिन बाद भी नहीं पहुंचा ड़्यूटी पर


बागेश्वर ।  कपकोट निवासी एक फौजी छुट्टी बिताने के बाद अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए, लेकिन पांच दिन बाद भी वह अपनी ड़्यूटी स्थल तक नहीं पहुंच पाए। 30 अप्रैल को उनकी अंतिम बार अपनी पत्नी से फोन पर बात हुई। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजन परेशान हैं। पत्नी से पुलिस में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है।कपकोट तहसील के कर्मी मूल व हाल कपकोट निवासी 42 वर्षीय सैनिक रणजीत सिंह पुत्र गोविंद सिंह कुछ दिन पूर्व छुट्टी में घर आए थे। यहां छुट्टी खत्म होने के बाद वो डूयूटी में लौट रहे थे। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के रौजौरी 12 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत हैं। रणजीत सिंह कपकोट से 30अप्रैल को 10 बजे लोकल गाड़ी से काठगोदाम के लिए रवाना हुए। जहां से उन्हें जम्मू ट्रैजिड कैंप में रिपोर्ट दर्ज करने थी, यहां उनके पत्नी दुर्गा देवी ने 30अप्रैल को 3.30साय अंतिम बार बात हुई । उसके बाद किसी भी प्रकार से बात नहीं हो पाई। रणजीत सिंह के ती बचे हैं। प्रिया13 रचना नौ तथा रोहित सात साल का है। तीनों कपकोट में पढ़ते हैं। पति की लोकेशन का पता नहीं चलने से परिजन व बच्चे परेशान है। पत्नी दुर्गा देवी ने कपकोट पुलिस में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। कपकोट पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

Advertisement