Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान


हरिद्वार ।  अक्षय तृतीय के मौके पर धर्मनगरी के हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हरकी पैड़ी के अलावा आसपास गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के साथ ही दान पुण्य किया।श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते गंगा घाटों पर बम-बम भोले, हर-हर गंगे के जयकारे लगते रहे। हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा के अलावा पुलिस की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। अन्य दिनों की अपेक्षा हरकी पैड़ी खासी भीड़ नजर आई। देर शाम को गंगा आरती में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। अगले दो दिन वीकेंड के कारण हरिद्वार में भीड़ उमड़ने का अनुमान है।

Advertisement