Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

श्रीनगर में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन


श्रीनगर गढ़वाल । ज्ञापन में नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, बिरेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह रावत ने कहा कि नगर क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इन दिनों मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। गर्मी में बिजली कटौती से स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि चारधाम यात्रा चल रही है। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों और अन्य स्थानीय दुकानदारों पर बिजली कटौती के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसके कारण उन्हें व्यापार में नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही बिजली कटौती से पानी का संकट होने से जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

Advertisement