Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बालीवुड फेम गायक सोनू निगम ने किए बाबा केदार के दर्शन


रुद्रप्रयाग ।  बालीवुड फेम गायक सोनू निगम ने बुधवार को केदारनाथ पहुंकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ के पुजारी शिवशंकर लिंग से भी मुलाकात की। उन्होंने कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। बुधवार को बालीवुड गायक सोनू निगम सुबह सवा 7 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवारजनों के साथ केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए। सोनू निगम का केदारनाथ धाम में हेलीपैड पर तीर्थयात्रियों ने स्वागत किया। कई यात्री एवं प्रशंसक उनसे बातचीत को लेकर उत्सुक दिखे। सोनू निगम हेलीपैड से पैदल चलते हुए केदारनाथ मंदिर पहुंचे। पहले मंदिर को बाहर से प्रणाम किया। यात्रियों वाली लाइन में ही लगकर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने भगवान शिव की अराधना की तथा जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में बदरी-केदार मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने बालीवुड हस्ती को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। साथ ही उनका स्वागत किया।

Advertisement