Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बरसाती नाले में उतरकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार । कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि एक दिन पूर्व थोड़ी बरसात में ही स्थिति खराब हो गई। यात्रियों के वाहन गंगा में बह गए। नालों की सफाई नहीं होने से कॉलोनियों में खतरा मंडरा रहा है। औद्यौगिक क्षेत्र स्थित बरसाती नाले में कचरा भरा हुआ है। नाले की सफाई नहीं होने पर यहां भी यही हाल होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि, अधिकारियों के साथ एसी कमरों में बैठकर खानापूर्ति कर रहे हैं। उनके पास जल भराव से निपटने की कोई योजना नहीं है। जिसके कारण जनता खामियाजा भुगत रही है। कहा कि ढोल, थाली बजाकर अधिकारियों को जगाने का कार्य किया। एक महीना पूर्व नगर निगम अधिकारियों को समस्त नालों की जानकारी दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। निवर्तमान पार्षद जफर अब्बासी, मेहरबान खान ने कहा कि बीजेपी शासन में योजनाबद्ध तरीके से कार्य नहीं होता।

You may have missed

Advertisement