Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बैजनाथ पुलिस ने मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में किया एक गिरफ्तार

बागेश्वर गरुड । थाना बैजनाथ को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बमराड़ी में एक ब्यक्ति अपने घर परिवार व आस पड़ोस के लोगो के साथ मारपीट कर रहा है, उक्त सूचना पर SI विनिता बिष्ट मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर घटना स्थल पहुंचे तो महेश गिरी गोश्वामी पुत्र घनश्याम गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम बमराड़ी थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर जो घर परिवार व आस पड़ोस में गाली गलौच करते हुए मारपीट में उतारू था, काफी समझाने पर भी नहीं समझा। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी का मेडिकल की कार्यवाही कर धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

   
Advertisement