March 4, 2026

बागेश्वर में नए कप्तान से बदल रही पुलिस की कार्यप्रणाली


बागेश्वर । जिले में पुलिस कप्तान बदले तो पुलिस की कार्यप्रणाली में भी बदलाव दिखने लगा है। यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर पुलिस शिकंजा कसने लगी है। मालूम हो कि एक हफ्ते पहले एसपी चंद्रशेखर घोडके ने जिले की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। आदेश के बाद पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी है। अब दिन और रात चेकिंग अभियान चल रहा है। दो दिन में पुलिस ने 48 चालान किए, जिसमें 29 के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। चार वाहनों को सीज किया और दो वाहनों के कोर्ट चालान हुए। 81 पुलिस एक्ट के तहत 19 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।