Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

गवाही देने पर गोली से उड़ाने की धमकी


हरिद्वार ।  मुकदमा वापस नहीं लेने पर घर में घुसकर मारपीट करते हुए हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। कनखल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कराते हुए सुनील कुमार, निवासी शनिदेव चौक जगजीतपुर ने बताया कि किसी कार्य से घर से बाहर था। इसी दौरान मोहल्ले का ही गोपाल, अपनी पत्नी और जोनी के साथ उसके घर आ धमका और उसकी मां महेंद्र देवी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। डराया धमकाया कि जोनी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसके बेटे को गोली से उड़ा दिया जाएगा। आरोप है कि पिता रहतूराम और अमन के घर पहुंचने पर गोपाल, कौशल और जोनी गाली गलौज करते हुए मुकदमे में गवाही के लिए कोर्ट जाने पर हत्या की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि शनिवार सुबह शनिदेव मंदिर में पूजा कर वापस लौटने के दौरान उसे भी धमकी दी गई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement