March 14, 2026

उत्तरकाशी में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में हंगामा


पुलिस पर पथराव, फोर्स ने किया लाठीचार्ज, कई घायल,
उत्तरकाशी ।   उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में हंगामा हो गया।  प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई।  विवाद बढ़ा तो पुलिस ने तरफ से लाठीचार्ज किया गया।  इस दौरान पुलिस के ऊपर पर भी पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।  उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के पास ही एक मस्जिद की वैधता को लेकर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की तरफ से आज 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में महारैली का आयोजन किया गया था।  स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली की समर्थन किया।
प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार होते हुए भटवाड़ी रोड तक पहुंचे ही थे कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिक के बीच नोकझोंक भी हुई।  बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी बल प्रयोग किया।  पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया।  पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया है।
जिलाधिकारी ने शांति बनाए रखने की अपील:
उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले ही रैली की रूट निर्धारित किया हुआ था।  आयोजकों ने पुलिस-प्रशासन को भरोसा भी दिया था कि रैली शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाएगी, लेकिन प्रदर्शनकारी निर्धारित रूट से अलग गए, जिस वजह से पुलिस ने सिंगल तिराहे पर बैरिकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका।  तभी कुछ लोगों पुलिस पर पत्थर और बोतले फेंकी और बैरिकेट्स को भी तोड़ने का प्रयास किया।  इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।  जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट के मुताबिक पांच से छह प्रदर्शनकारी और छह से सात पुलिसकर्मी घायल हुए है।  शहर में फिलहाल सामान्य स्थिति है।  लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल में है।