Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

पुलिस ने 2 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया एक गिरफ्तार, वाहन जब्त

बागेश्वर । श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अवैध शराब/अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को सघन चैकिंग अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्व कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में सी0ओ0 बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में थाना कपकोट पुलिस द्वारा कल थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चैकिंग एवं अवैध मादक पदार्थों/अवैध शराब तस्करी की चैकिंग के दौरान अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र केदार राम, निवासी-कठायतबाड़ा, थाना कोतवाली बागेश्वर उम्र -25 वर्ष को घुनाडी पुल (बार्डर कपकोट) के पास से वाहन संख्या UK02-3920 मो0सा0 में 2 पेटी (24 बोतल) अंग्रेजी शराब (मैक्डवल न0-1 रम व मैक्डवल न0-1 व्ह्स्की) अवैध रुप से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्व थाना कपकोट में मु0 FIR N0-33/ 2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने सुनिश्चित किया है कि इस प्रकार के चैकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement