Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

उत्तराखंड में शुरू करें लाडली बहन योजना’


देहरादून । कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड में भी लाडली बहन योजना शुरू करने की मांग की है। शनिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव जीतने के लिए लाडली बहन योजना में ₹1500 हर महिला को देने का वादा किया है। इस प्रकार झारखंड में मैया योजना चलाकर महिलाओं को फायदा दिया गया है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि सरकार उत्तराखंड में भी इन योजनाओं को लागू करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधवा, विकलांग, बुजुर्ग पेंशन की धनराशि भी बढ़ाई जाए। मौके पर राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल, राजेंद्र सिंह नेगी, सुरेश गुप्ता, राहुल कुमार, प्रवीन बांगा, संजीव कोचर आदि मौजूद थे।

Advertisement