Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गला दबाने व जान से मारने की धमकी पर किया एक गिरफ्तार

बागेश्वर । थाना कपकोट में एक तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 16- 12-2024 की रात 11:00 बजे अभियुक्त गोविंद मर्तोलिया द्वारा मेरे घर में घुसकर मेरे साथ छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में धारा 109, 352, 74 ,333, बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा थानाध्यक्ष कपकोट को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक: 18-12-2024 को अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Advertisement