Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर में कांग्रेस ने फूंका अमित साह व भाजपा का पुतला


बागेश्वर ।   लोकसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडर पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही इसके बावजूद प्रधानमंत्री के मौन रहने पर आश्चर्य जताया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने अमित साह व भाजपा का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पीएम व गृह मंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। जिला महामंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हम गांधी, नेहरू, भगत सिंह,अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस व सरदार बल्लभ भाई पटेल को अपना आदर्श मानते हैं। इसका मतलब ये नहीं की हम अपने आदर्शो का नाम लेना बंद कर दे। उन्होंने कहा की ऐसी मनोभावना के लिए अमित साह और नरेंद्र मोदी को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन का बिगुल बजाएगी। पूरे देश को इसकी मनोदशा के बारे में बताया जाएगा। सभा के बाद पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। पूरे कार्यक्रम में सुनील पांडेय नगर अध्यक्ष, गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, भीम कुमार, रोहित खैर, बबलू मटियानी, दिव्याशु पिंडारी, पंकु कुमार, प्रेम दानू, पुष्पा आर्या, दिवाकर नेगी, राज पांडेय, पृथ्वी राणा आदि मौजूद थे।

Advertisement