April 29, 2026

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत आज शाम बागेश्वर में, कल उत्तरायणी मेले में करेंगे शिरकत


बागेश्वर । मंडलायुक्त दीपक रावत आज शाम बागेश्वर पहुँच रहे है। सोमवार को उत्तरायणी मेले में शिरकत करेंगे। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि मंडलायुक्त दीपक रावत आजअपराह्न हल्द्वानी से चलकर देर शाम बागेश्वर पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे तथा 13 जनवरी, सोमवार को पूर्वाह्न उत्तरायणी मेले में शिरकत कर स्थानीय भ्रमण करेंगे। इसके बाद मंडलायुक्त चौकोड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।