Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

पुलिस लाईन में एड्स विषय पर जागरुकता प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) आज दिनांक 02.02.2019 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा स्थित सभागार में चिकित्सा विभाग अल्मोड़ा द्वारा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को एचआईवी/एड्स विषय में जागरुक करने के उद्देश्य से जागरुकता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में डा0 योगेश पुरोहित डिप्टी सीएमओ डा0 ललित पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से / फायर स्टेशन / दूरसंचार कार्यालय / पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण को एचआईवी की जांच उपचार दवा सामाजिक बहिष्कार भेदभाव को दूर करने आदि विषयों पर विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए कहा कि एड्स से बचने हेतु एक से अधिक लोगों से शाररिक सम्बन्ध न बनाने मादक औषधियों के आदी व्‍यक्ति के द्वारा उपयोग में ली गई सिरिंज व सूई का प्रयोग न करने व डिस्‍पोजेबल सिरिन्‍ज एवं सूई तथा अन्‍य चिकित्‍सीय उपकरणों का 20 मिनट पानी में उबालकर जीवाणुरहित कर उपयोग में लाने तथा दूसरे व्‍यक्ति द्वारा उपयोग की गई ब्‍लेड का प्रयोग न करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सल्ट पुलिस ने एक युवक को 07 612 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार हैं । प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक-01.02.2019 को उ0नि0 सुनील सिंह धानिक, का0 दीपक नेगी थाना सल्ट द्वारा चैकिंग के दौरान थाना गेट के 70-80 कदम की दूरी पर डोटियाल की तरफ से आ रहे *नईम पुत्र अख्तर हुसैन निवासी शरीफ नगर ठाकुर द्वारा* मुरादाबाद उ0 प्र0 को चैक करने पर उसके कब्जे से प्लासटिक के कट्टे में 07किलो 612 ग्राम गांजा (कीमत 35000 रूपये) बरामद कर थाना सल्ट में मु0अ0सं0-06/19 धारा 20/22/ एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में उ0 नि0 सुनील सिंह ने बताया कि नईम सराईखेत से गांजा इकट्ठा कर अपने पीने के लिए ले जाना और पैदल पैदल पिठ्ठू बैग लेकर आते देखकर शक होने पर अचानक चैक करने पर पकड़ा गया हैl *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के जनपद में आगमन के उपरांत माह जनवरी में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने हेतु की गई कार्यवाही में एनडीपीएस* एक्ट के अन्तर्गत कुल 09 अभियोगों में 19 अभियुक्तो से 260.589 किलोग्राम अवैध गांजा तथा चरस 2.930 किलोग्राम स्मैक 2.30 ग्राम जिसकी कुल कीमत 1305090रु बरामद की जा चुकी है।

You may have missed

Advertisement