Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देने पर रोष


कोटद्वार । उत्तराखंड क्रांति दल की स्थानीय इकाई ने समान नागरिक संहिता के अंतर्गत लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देने पर भाजपा सरकार की निन्दा की है। कहा कि भाजपा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के साथ-साथ अब व्यभिचार को भी कानून बनाकर संरक्षण दे रही है। इस संबध में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लिव इन रिलेशन के खिलाफ दल ने पहले भी राष्ट्रपति,प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था परंतु केन्द्र व उत्तराखंड सरकार ने तब भी देवभूमि उत्तराखंड में व्यभिचार फैलाने वाले कानून को लागू कर दिया है। मौके पर प्रदेश के राज्यपाल से समान नागरिक संहिता के भाग 3, लिव इन रिलेशन वाले अध्याय को तुरंत हटाये जाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई। बैठक में वरिष्ठ नेता डा. शक्तिशैल कपरवाण, महेंद्र सिंह रावत, प्रवेश चंद्र नवानी, जगदीपक रावत, हरीश ध्यानी, पुष्कर सिंह रावत,भारत मोहन काला, सत्यपाल सिंह नेगी, ओमप्रकाश घनसेला, जनार्दन ध्यानी और उमेद सिंह भंडारी आदि शामिल थे।

Advertisement