Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

-पहाड़ के इस गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील

रुद्रप्रयाग ( आखरीआंख समाचार )  चलिए कुछ अच्छा काम करते हैं, चलिए किसी को नई जिंदगी देते हैं। आइए मिलकर पहाड़ के 16 साल के बच्चे के लिए मिलकर आगे बढ़ें। रुद्रप्रयाग जिले के लिए जखोली के सौरांखाल गांव के 16 वर्षीय आदित्य को आपकी मदद चाहिए। पाँच बहनों का इकलौता भाई 16 वर्षीय आदित्य पिछले दो साल से चंडीगढ़ के पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसे बोन मेरो की जरूरत है। उसकी बहन निधि उसे बोन मैरो देने के लिए तैयार है लेकिन बोन मैरो के आपरेशन के लिए बारह से पंद्रह लाख रुपये की जरूरत है। आदित्य के पिता अजयपाल नेगी खच्चर व्यवसायी हैं, लेकिन पिछले दो वर्षों से अजय ने अपने बेटे के इलाज के लिए सभी खच्चर भी बेच दिये हैं और उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है।
बेटे आदित्य की जिंदगी बचाने के लिए लाचार पिता दर-दर ठोकरें खा रहा है और मदद के लिए गुहार लगा रहा है, लेकिन रकम बड़ी है और कुछ ही लोग मिलकर यह राशि नहीं जुटा सकते हैं। ऐसे में जरूरत है कि आदित्य की जिंदगी बचाने के लिए सभी अपना सहयोग करें और आदित्य की जंग में शामिल हों। अगर आप भी आदित्य की जिंदगी बचाना चाहते हैं तो चंडीगढ़ में रह रहे कमल सिंह बागडी के मोबाइल नंबर 9988111191घ् पर संपर्क कर सकते हैं। खाता संख्या-35486450037 है। शाखा- भारतीय स्टेट बैंक सुमाड़ी भरदार ( ग्राम सौंराखाल, जखोली ब्लॉक ( जनपद- रुद्रप्रयाग ) उत्तराखंड। ये बैंक खाता आदित्य की बहन निधि का है जो अपना बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर अपने इकलौते भाई आदित्य को नयी जिंदगी देने जा रही है
Advertisement