April 24, 2026

रेल हादसे की जिम्मेदार है रेलवेः ब्राह्मण सभा 

हरिद्वार ( आखरीआंख समाचार ) श्री ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.अधीर कौशिक ने बिहार के हाजीपुर में हुए सीमांचल एक्सप्रेस रेल हादसे के लिए जिम्मेदार रेलवे को ठहराते हुए कहा है की इतनी बड़ी रेल हादसा होना ये रेलवे की लापरवाही से हुई है ।
अधीर कौशिक ने कहा कि कोई ये पहली बार रेलवे की लापरवाही नहीं है ,बल्कि इससे पहले भी पंजाब और कुशीनगर में रेलवे की लापरवाही साफ दिख चुकी है।उन्होंने कहा कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही बार बार क्यो होती है?और इस सबके कौन जिम्मेदार है।यह सब रेलवे विभाग को देखना चाहिए।
कौशिक ने कहा कि आखिर रेलवे लोगों की जिंदगी को इतनी सस्ती समझ रखा है, कि घटना होने के बाद मृतकों के परिवारों को २-४ लाख दे देना और पिछा छूड़ाना आसान समझ लिया है। उन्होंने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा रेल मंत्रालय भारत सरकार से लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग करते हुए मृतकों के परिजनों को ५ लाख और घायलों को २ लाख देने की मांग करती है।