Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

कार-पांच लाख न मिलने पर दूल्हे का शादी से कुछ दिन पहले  इंकार


हरिद्वार ।  दहेज में पांच लाख की रकम और कार नहीं मिलने पर शादी से कुछ दिन पहले वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके अभिभावकों समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राधाकृष्ण विहार जगजीतपुर निवासी मीना देवी ने बताया कि उसकी पुत्री किरण की सगाई देहरादून के नकरौदा रोड हर्रावाला निवासी विशाल से 12 अक्तूबर 2024 को हुई थी। सगाई में एक सोने की एक अंगूठी, पांच जोड़ी कपड़े, युवक, उसके परिजन के कपड़े और 11 हजार की रकम दी गई थी। सगाई में विशाल की माता सुदेश, पिता सुभाष, बहन शिवानी व नीतू, जीजा कृष्णा, दूसरे जीजा व अन्य परिजन शामिल हुए थे। 27 जनवरी को लग्न और छह फरवरी को शादी होनी तय हुई थी। 27 जनवरी को उन्होंने लग्न में दहेज का सामान दे दिया था। बकायदा कार्ड छपवाकर सभी रिश्तेदारों को भेज दिए गए थे।

Advertisement