गरुड में जल्द होगा 150 पशुओं वाली गोशाला का निर्माण
बागेश्वर गरुड । जिले में लावारिस जानवारों की समस्या से लोगों को जल्द निजात मिलेगी। गरुड़ के जैंसर में जल्द ही 150 पशुओं की क्षमता वाला गोशाला की कवायद तेज हो गई है। पशुपालन विभाग ने 58.50 लाख की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। साथ ही कांडा तहसील के मनकोट में 37 लाख की लागत से गोशाला बनेगा। इसके लिए 20 लाख की धनराशि अवमुक्त हो गई है। जिले में लावारिस पशुओं की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महिलाएं प्रतिदिन लावारिस पशुओं को सड़क मार्ग से हांकते हुए देखी जा सकती हैं। कभी तहसील तो कभी नगर पंचायत कार्यालय में पशुओं को बांधा जा रहा है। अब जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। पशुपालन विभाग ने विकास खंड गरुड़ के गांव जैंसर में 150 पशुओं की क्षमता हेतु के लिए 58 लाख 50 की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। इसके अलावा बागेश्वर विकासखंड के ग्राम मनकोट में 100 पशुओं की क्षमता धनराशि 37 लाख 50 हजार डीपीआर शासन को प्रेषित की गई, जिसमें शासन स्तर से 20 लाख 41 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। निर्माण कार्य हेतु कार्यदाई संस्था जिला पंचायत बागेश्वर के स्तर से 60 प्रतिशत कार्य हो चुका है।
