March 16, 2026

18वें राष्ट्रीय सर्किल कबड्डी टीम में गरुड बागेश्वर की दो खिलाड़ी चयनित


बागेश्वर गरुड ।  18वें राष्ट्रीय सर्किल कब्बड्डी महिला चौम्पिंयनशिप में बागेश्वर की दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जो 11 अप्रैल 2025 से चरखी दादरी हरियाणा में आयोजित हो रही हैं। प्रियंका थायत गरुड़ की पुरड़ा एवं भावना दानू सोराग कपकोट की रहने वाली हैं। इस टीम में टीम कोच गौरव उपाध्याय एवं टीम मैनेजर निशा खेतवाल भी बागेश्वर जनपद के ही रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्तर की सीनियर महिला टीम में चयन होने पर राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह बिष्ट, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, कपकोट सुरेश गड़िया, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मेहता आदि ने खुशी जताई है। यह जानकारी जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव गणेश धपोला ने दी है।