Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

होटल में नशे में मिले आईआईटी के 50 से ज्यादा छात्र


रुड़की ।   शुक्रवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस ने रोडवेज स्थित एक होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल में आईआईटी के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं नशे की हालत में मिले। जिसके बाद पुलिस ने फटकार लगाते हुए सभी को आईआईटी प्रशासन के सुपुर्द किया। होटल सील करने से संबंधित रिपोर्ट भी पुलिस ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेजी है। पुलिस का आरोप है कि होटल संचालक द्वारा अवैध रूप से छात्रों को शराब परोसी जा रही थी। छापेमारी के दौरान होटल में देर रात तक हड़कंप मचा रहा।

Advertisement