May 20, 2025

बागेश्वर में 52 वाहन चालकों का एमबी एक्ट में चालान


बागेश्वर । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। 52 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई की है। एक वाहन को सीज कर दिया है। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बारात सिर चढ़ कर बोल रहीं हैं। रात को 10 बजे बाद भी डीजे की धुन में बाराती थिरक रहे हैं। वाहनों में भी ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चालाना आदि को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि रात 10 बजे बाद डीजे बजाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले वाहनों की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अजय लाल साह अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। देर रात में सीमाओं, बैरियर पर जवान गश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।