September 10, 2026

शराब कांड अपडेट : जहरीली शराब पीने से मौत मामले में बड़ी कार्यवाही, 40 लोग गिरफ्तार

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है। आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर इस मामले से जुड़े 40 लोगों को हरिद्वार जिले से गिरफ्तार किया गया है। वहीं अभी भी इस मामले को लेकर सहारनपुर जिले के एसएसपी रुड़की के एसपी देहात से बातचीत कर रहे हैं।
जहरीली शराब पीने से रुड़की में 32 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं जहरीली शराब पीने से यूपी के सहारनपुर जिले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, यहां भी कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सहारनपुर के डीएम ने बताया कि इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तराखंड पुलिस साथ मिलकर जांच कर रही है। वहीं आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने बताया की इस मामले में अब तक 40 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

You may have missed