Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सड़क के गडढे में गिरने से हुई युवक की मौत से गुस्साये व्यापारी


हरिद्वार ।  महानगर व्यापार मंडल ने कनखल में सड़क पर गड्ढे में गिरने से युवक की मौत पर रोष जताया है। उन्होंने मुख्य सचिव और डीएम से खुले गड्ढे छोड़ने के लिए जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि कनखल से लेकर भूपतवाला, ज्वालापुर, जगजीतपुर, शिवलोक बहादराबाद, रोशनाबाद की सड़कों पर कई जगहों पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं। लंबे समय से इन गड्ढों को भरवाया नहीं गया है। इससे लोगों को आवाजाही में मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं।

Advertisement