Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस


रुद्रपुर । घर में अकेली किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एक गांव की महिला ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मई को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी। उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। 30 वर्षीय गुरमेज सिंह उर्फ गेजू शाम चार बजे उसके घर में घुस गया। उसके पास तमंचा था। आरोप है कि उसने तमंचे के बल पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जब शाम को वह घर लौटी तो बेटी रोते हुए मिली। पूछने पर उसने सारी बात बताई। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Advertisement