सुहागरात बनाने की तैयारी में था दूल्हा, बिस्तर पर सजकर बैठी दुल्हन ने कर डाला ये कांड
आगरा । उत्तरप्रदेश में एत्माद्दौला के सीतानगर में लुटेरी दुल्हन सुहागरात के दिन अपने पति को नशीला पदार्थ सुंघा कर फरार हो गई। जब सुबह दुल्हे की जाग खुली तो उसके होश उड़ गए।
सीतानगर की कुसुमा ने पुलिस को बताया कि वह बेटे रिंकू के लिए रिश्ता ढूंढ रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात अधिवक्ता जयप्रकाश धाकरे से हुई। उसने लड़की के गरीब परिवार का होने की जानकारी दी। दोनों ओर का शादी का खर्च उठाने पर रिश्ता कराने का वादा किया। मिर्जापुर की युवती अंतिमा बताकर लड़की की फोटो दिखाई। उसके कथित मामा रामरतन, फूफा यादराम और बुआ से मिलवाया। रिश्ता पक्का कर चार मई की दोपहर 1.20 लाख रुपये ले लिए। शाम सात बजे नगला पदी के महादेव मंदिर में शादी करवा दी। नौ बजे वह बेटे और बहू को लेकर घर आईं। इसके बाद रात दो बजे दुल्हन बेटे रिंकू को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। सोने की अंगूठी, पायल और 1.30 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
