Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की स्मैक बरामद


हरिद्वार ।  पथरी पुलिस ने 308 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आया था। इसे हरिद्वार और देहरादून के बड़े कॉलेजों के आसपास बेचने की योजना थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह गुर्जर बस्ती तिराहा, फेरुपुर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी मोहम्मद अतीफुद्दीन पुत्र फेजुद्दीन, निवासी ग्राम मजनूपुरा, थाना भैसोरा, जिला बरेली (उप्र) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक बरेली निवासी गुड्डू से खरीदकर लाया था।

Advertisement