Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

दस बड़े बकायेदारों की सूची तहसील परिसर में चस्पा करें: डीएम


बागेश्वर ।  जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने राजस्व व नगरीय निकाय के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दस बड़े बकायेदारों की सूची तहसील परिसर में चस्पा करने को कहा। संग्रह अमीनों द्वारा वसूली बढ़ाने तथा उपजिलाधिकारी द्वारा नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। यह निर्देश उन्होंने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक दिए। उन्होंने अभियोजन, पुलिस, खनन, परिवहन, आबकारी, विस्थापन और राजस्व वसूली सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट व प्रभावी दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका बागेश्वर की तर्ज पर नगर पंचायत गरुड़ व कपकोट में भी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। ऑडिट आपत्तियों का समयबद्ध समाधान और रिट याचिकाओं से जुड़े मामलों में तत्परता दिखाने की हिदायत दी। खाद्य आपूर्ति विभाग को होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर घरेलू सिलेंडरों के उपयोग पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, प्रियंका रानी, ललित मोहन तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा, अभियोजन अधिकारी शीमा भेतवाल, शासकीय अधिवक्ता बसंत बल्लभ पाठक, जीबी उपाध्याय, एआरटीओ अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पटल सहायक उपस्थित रहे।

Advertisement