Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी


विकासनगर ।  पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए खेड़ा मित्र मंडल विकासनगर की ओर से हॉस्पिटल रोड पर विशेष भजन संध्या ‘एक श्रद्धांजलि वीरों के नाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक शांति प्रार्थना और शहीदों के नाम मौन श्रद्धांजलि के साथ किया गया। कार्यक्रम संयोजक रतन गोयल में बताया कि इस प्रकार का आयोजन समाज को एकजुट करने और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने का सशक्त माध्यम बनता है। यह आयोजन एक सामाजिक संदेश भी है कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस श्रद्धांजलि संध्या में खाटू श्याम के सुप्रसिद्ध भजन गायकों अभिषेक राठौर, अक्षय राठौर, अंजनी लेखवार और बेबी सैनी ने भजनों से माहौल को भावुक करने के साथ ही शहीदों की स्मृति को भी जीवंत कर दिया। कलाकारों ने ‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए…, श्याम तेरी बंसी पागल कर गई रे…, कन्हैया मेरी नैया पार लगा दो…, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है…, श्याम बाबा की महिमा अपरंपार…, जैसे लोकप्रिय भजनों को अपने अनूठे अंदाज में प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कौशल गुप्ता, अंकित कंसल, धर्मेंद्र ठाकुर, प्रमोद रोहिला, हेमंत गुप्ता, पंकज भट्ट, अमित अग्रवाल, उज्ज्वल जिंदल, योगेश केडिया, वीरेंद्र गर्ग, शुभम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हरीश अरोड़ा, सुधीर महावर, मनोज जैन, प्रीति अग्रवाल, ऐश्वर्या जिंदल, आशा गोयल, कामिनी रोहिला, अनीता जिंदल, हिमांशु सिंघल, अमित यादव, उर्मिला राणा, मोहिनी रोहिला, पीहू गुप्ता, प्रावली गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Advertisement