Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली


चमोली ।  छह माह के इंतजार के बाद विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। फूलों की घाटी खुलने के पहले दिन ही 60 से अधिक पर्यटक सुबह फूलों की घाटी के दीदार के लिए पहुंचे। सुंदर फूलों की घाटी और दूर तक फैले प्रकृति के नजारों को देख कर प्रकृति प्रेमी के चेहरे खिल उठे हैं। जो फूलों की घाटी के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस साल चारधाम में जिस तरह से तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है उसको देखते हुए प्रकृति प्रेमियों को यह उम्मीद है की इस बार फूलों की घाटी में भी रिकार्ड पर्यटक पहुंचेंगे। जिससे न केवल फूलों की घाटी में चहल-पहल बढ़ेगी साथ ही पर्यटन से जुड़े युवाओं और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। वन विभाग द्वारा भी समस्त तैयारी की गयी है। इस बार फूलो की घाटी में ग्लेशियर भी अटे पड़े हैं। घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए ग्लेशियर रोमांचित करेंगे। नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व और फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रभारी डीएफओ तरुण एस ने बताया फूलों की घाटी के दीदार के लिए पर्यटकों का विभाग अभिनन्दन करता है ।

Advertisement