Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

नगर पालिकाध्यक्ष  व ईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया चार और नए  ई-रिक्शे रवाना


बागेश्वर । नगर के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए नगर पालिका ने चार और नए रिक्शा लांच किए हैं। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व ईओ ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। दो और रिक्शों को जल्द हरी झंडी मिलेगी। मालूम हो कि नगर पालिका ने नगर में ई-रिक्शे चलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। कई दिनों के ट्रायल के बाद एआरटीओ व प्रशासन से अनुमति मिली। तब पालिका 12 रिक्शे लेकर आई, लेकिन पहली किस्त में छह रिक्शा चलाए, लेकिन चार रिक्शे अनुमति नहीं मिलने से नहीं चल पाए। एक साल तक नगर पालिका बोर्ड भंग रही। अब नए बोर्ड गठन के बाद रिक्शों को चलाने की कवायद शुरू हुई। सोमवार को चार रिक्शों को हरी झंडी मिली। इन्हें कठायतबाड़ा, बिलौना, मंडलसेराा व बाजार क्षेत्र में चलने की अनुमति दी गई है। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि दो अन्य रिक्शे भी लोगों को सुविधा देंगे। इस मौके पर ईओ मो. यामीन, सभासदों में नवीन रावल, प्रेम हरड़िया, कैलाश आर्या आदि मौजूद रहे।

Advertisement