Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गंगा दशहरे पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी


हरिद्वार ।  गंगा दशहरा पर गुरुवार को हरकी पैड़ी समेत तमाम घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा तटों पर स्नान के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और दिनभर यह सिलसिला जारी रहा। मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टरों में बांटकर पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसी के उपलक्ष्य में हर साल यह पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मां गंगा के साथ भगवान शिव की पूजा, पितरों को तर्पण, दीपदान और दान पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Advertisement