Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

2.49 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार


अल्मोड़ा । नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने 8.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग 2.49 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों और एएनटीएफ/एसओजी टीम को तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय तथा एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टैक्सी स्टैंड तिराहा, कुमाऊँ ग्लास हाउस के पास तलाशी में नदीम हुसैन (59 वर्ष) के कब्जे से 8.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी नदीम हुसैन मल्ला जोशीखोला, राजपुरा का निवासी है। यहाँ कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेस बृजमोहन भट्ट, एसओजी के इरशाद उल्ला, राजेश भट्ट, राकेश भट्ट और हरीश प्रसाद शामिल रहे।

Advertisement