Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

एफआईआर के तीन घंटे भीतर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा


अल्मोड़ा ।  आर्मी कैंट एरिया के एक बंद पड़े आवासीय परिसर में हुई चोरी की घटना को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने महज तीन घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून को 19 सिख कैंट अल्मोड़ा के  सुबेदार सतबिन्दर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी कि 29/30 मई की रात अज्ञात व्यक्ति ने कैंट क्षेत्र के खाली आवासों में ताले और दरवाजे तोड़कर वेसन मिक्सर, वॉल मिक्सर, दीवार मिक्सर और शॉवर मिक्सर सहित लगभग 55 हजार रुपये का सामान चुरा लिया है। मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 57/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने तेजी से सुरागरसी-पतारसी करते हुए 14 जून को ही आरोपी हिमांशु देवड़ी पुत्र देवेंद्र देवड़ी निवासी माला भवन, सिंचाई विभाग कॉलोनी, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया समस्त सामान बरामद कर लिया गया है। यहाँ पुलिस टीम में चौकी धारानौला के प्रभारी उप निरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल खुशाल राम, सुंदर लाल और सूरज गोस्वामी शामिल रहे।

Advertisement