March 7, 2026

पत्नी की हत्या कर पति खुद भी फांसी पर झूला


हरिद्वार ।  हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कनखल क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक ने सरिया और डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच 12 साल का वैवाहिक संबंध था और एक गोद लिया बेटा भी था। हरिद्वार पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरिद्वार पुलिस के सीओ सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कनखल थाना क्षेत्र में जमालपुर कलां की वसंत कुंज कॉलोनी में ई रिक्शा चालक ऋषि कुमार अपनी पत्नी वर्षा के साथ रहता था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए एंगल के सहारे ऋषि कुमार का शव बगल के खाली प्लाट की तरफ फांसी पर लटका देखा तो कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस पड़ोसी की छत के रास्ते ऋषि कुमार के घर पहुंची और शव उतरवाया। पुलिस प्रथम तल पर पहुंची तो एक कमरे में ऋषि कुमार की पत्नी वर्षा का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसके सिर पर लोहे की सरिया और डंडे से किए गए गंभीर वार के निशान मिले।  पास में ही सरिया और एक डंडा पड़ा था। प्रथम दृष्टि या पुलिस या मन रही है कि ऋषि कुमार ने पहले डंडे और सरिया से पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।