Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

आयुष्मान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मिलेगा इलाज


देहरादून । प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान योजना से जोड़े जाएंगे। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने सभी सीएमओ को इसके निर्देश दिए हैं। दरअसल राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अभी तक आयुष्मान योजना से नहीं जुड़े हुए हैं। जबकि 83 में से 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी योजना में शामिल नहीं हैं। राज्य के कई हिस्सों से लोगों ने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को योजना में शामिल करने की मांग की थी। ताकि आम लोगों को घर के आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाए। इसे देखते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सभी अस्पतालों को योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। विदित है कि राज्य में कुल 614 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और इन सभी को योजना से जोड़ा जा रहा है। इसी तरह राज्य के कुल 83 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 59 आयुष्मान के तहत सूचीबद्ध हैं जबकि 24 अभी योजना में शामिल नहीं हैं। ऐसे में इन अस्पतालों को भी योजना में शामिल करने को कहा गया है।

Advertisement