Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कफोल गांव में परमार को प्रधान बनाने पर सहमति


नई टिहरी । हाईकोर्ट और सरकार की पेंच में फंसे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बावजूद कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। मौजूदा आरक्षण के अनुरूप गांव में ग्राम प्रधान पद पर आपसी समन्वय से एक प्रत्याशी बनाकर ग्राम पंचायत को समृद्ध बनाने की कवायद में जुटे हैं। भिलंगना ब्लॉक की बासर पट्टी के कफोल गांव के ग्रामीणों ने कोर्ट और सरकार की लड़ाई को दरकिनार करते हुए अपना मुखिया चुन लिया है। कफोल गांव में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर मौजूदा आरक्षण के अनुरूप सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह परमार को गांव का प्रधान निर्विरोध बनाने पर सहमति बनाई है। बता दें कि कफोलगांव में पृथक उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से लगातार निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया चली आ रही है। जिस कारण राजेंद्र सिंह परमार को पांचवें निर्विरोध प्रधान की जिम्मेदारी देने की तैयारी हैं।। इस मौके पर कीर्ति सिंह बिष्ट, सोहन बिष्ट, पूर्व बीडीसी सदस्य जितेंद्र कठैत, जसपाल बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, राजपाल बिष्ट मौजूद रहे।

Advertisement