Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सीएमओ ने प्रभारी सीएमएस का स्पष्टीकरण लिया


बागेश्वर ।  स्थायी सीएमएस नहीं होने से जिला अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। डीएम के निर्देश के बाद भी समस्या आज भी जस के तस हैं। सीएमओ के निरीक्षण में प्रभारी सीएमएस अनुपस्थित मिले। उन्होंने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही वयवस्था पटरी पर लाने के निर्देश भी दिए हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के उपस्थित रजिस्टरों को चेक किया, जिसमें प्रभारी सीएमएस एसपी त्रिपाठी लगभग दस दिनों से गैर हाजिर चल रहे हैं, जबकि उनके द्वारा पांच दिन की छुट्टी स्वीकृत कराई थी। उसके बाद से लगातार गैर हाजिर चल रहे हैं। इसपर सीएमएस ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्हें अनुपस्थित दर्शाया। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि एक हफ्ते पहले डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। तब उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए थे, उसके बाद भी जिला अस्पताल की हालत जस की तस बनी हुई है। पर्ची काउंटर के पास डिजिटल बोर्ड लगाने, 24 घंटे हेलो हेल्थ हेल्प लाइन लगाने, वेटिंग रूम बनाने और बाथरूम में लगे गंदे टाइलों को बदलने के निर्देश डीएम ने दिए थे, लेकिन इनमें से एक भी कार्य आज तक नहीं हो पाया है। निरीक्षण दौरान प्रभारी सीएमएस देवी प्रसाद शुक्ला व वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ गिरीजा शंकर जोशी आदि मौजूद रहे।

Advertisement