Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

दुःखद खबर : उत्तराखंड का आर्मी ऑफिसर हुआ जम्मू कश्मीर में शहीद

देहरादून ( आखरीआंख ) पुलवामा में हुए आतंकी हमले को अभी 48 घंटे भी नहीं हुए हैं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक और कायराना हरकत की जिसमें उत्तराखंड का एक और लाल आर्मी ऑफिसर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा के समीप में जब जांच के लिए जा रहे थे और आतंकियों द्वारा लगाए गए आईडी को डिफ्यूज करते समय वह शहीद हो गए आपको बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो लाल शहीद हो गए थे जिसमें एक जवान उत्तरकाशी निवासी थे तथा दूसरा जवान उधम सिंह नगर के खटीमा का निवासी था आज ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था तभी देर शाम एक और उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आई जिसमें सेना के अधिकारी जो की देहरादून के निवासी शहीद हो गए हैं

Advertisement