Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, 2 लोगों की मौके पर मौत, 1 घायल

पिथौरागढ़ ( आखरीआंख ) जनपद के गंगोलीहाट तहसील के गुप्तडी के पास एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है। घायल का सीएचसी गंगोलीहाट में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंगोलीहाट-बेरीनाग मोटरमार्ग में गुप्तडी के पास एक ऑल्टो कार शुक्रवार देर रात 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में होशियार राम (32) पुत्र रूप राम निवासी जीबल थाना गंगोलीहाट और पूरन कुमार(41) पुत्र बहादुर राम निवासी जीबल, थाना गंगोलीहाट की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक राजेश कुमार पुत्र भवान राम (43) निवासी जीबल, थाना गंगोलीहाट गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुबह तक कार घर ना पहुंचने पर परिजनों ने गंगोलीहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर घायलों और मृतकों को खाई से निकाला. घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी गंगोलीहाट भर्ती कराया गया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
Advertisement