Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

आईएफएसएमएन की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का गठन 

देहरादून ( आखरीआंख ) भारत के लघु एवम मध्यम समाचार पत्रों के राष्ट्रीय महासंघ आईएफएसएमएन की उत्तराखंड प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी द्वारा एक कार्यक्रम में कर दिया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने घोषणा की कि मार्च में बड़ा विस्तार फिर किया जाएगा, जिसमंे भारी तादाद में सदस्यता लेने वालों का स्वागत किया जाएगा,।
अपने सपने कार्यालय, सुभाष नगर में आईएफएसएमएन उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारणी गठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी द्वारा आहूत की गई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। मध्यम एवम लघु समाचार पत्रों के राष्ट्रीय महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने अरुण कुमार यादव को उत्तराखंड प्रदेश महासचिव सर्वसम्मति से नियुक्त किया। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सलीम रजा, उपाध्यक्ष के पद पर वीरेंद्र दत्त गैरोला, केशव सागर, संजय मल्ल एवम संगठन सचिव के पद पर विनीत, सचिव के पद पर सुमित सिंह तथा कोषाध्यक्ष पास पर आरती को नियुक्त करने की घोषणा की गई। चन्द्रशेखर जोशी ने घोषणा की कि 28 फरवरी को नई दिल्ली में महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लौटने के बाद उनके द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के 13 जनपदों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे, इसके उपरांत शीघ्र ही प्रदेश सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमे राष्टीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।
—
Advertisement