March 7, 2026

18 से 21 फरवरी तक प्रदेश के 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी 

देहरादून ( आखरीआंख ) उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को दोपहर बाद प्रदेश की राजधानी दून में आसमान बादलों से घिर गया। सर्द हवाएं चली। जिससे मौसम में फिर ठंड़क महसूस होने लगी। मौसम विभाग ने इस बार विभाग की ओर से चार दिनों के लिए बारिश-अलोवृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं एक दिन के लिए भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आगामी 18 से 21 फरवरी तक 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। साथ ही 21 फरवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 21 फरवरी के लिए  रेड अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 21 को 3000 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने भारी बर्फबारी के रेड अलर्ट के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 21 फरवरी के लिए विभागों को भी चैकन्ना रहने के लिए कहा गया है। साथ ही पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों से दूरी बनाये रखने की अपील की है। 18 फरवरी से 21 फरवरी तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गयी है।