Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

431वें दिन भी जारी रहा “मेरा पौधा मेरा परिवार” अभियान, छात्रों को मिले 300 पौधे

कनालीछीना। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में चल रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 431वें दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। “मेरा पौधा मेरा परिवार” कार्यक्रम के तहत विद्यालयों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं को पौधे देकर उन्हें अपने घर के आंगन में लगाने और वृक्ष बनने तक संरक्षण करने का संकल्प दिलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कनालीछीना में आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां छात्रों और गुरुजनों को “हिमालय बचाओ अभियान” की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रत्येक छात्र को दो-दो पौधे, कुल 300 पौधे वितरित किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चंद्र जोशी ने कहा कि छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना एक नई और प्रेरणादायी पहल है, जो भविष्य में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने दिनेश गुरुरानी की इस मुहिम की सराहना की।

कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल, योगेश कन्याल और डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के गुरुजन और कर्मचारी मौजूद रहे।

दिनेश गुरुरानी ने कहा कि विद्यालयों को पौधारोपण से जोड़ने की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पौधों का वितरण विपिन जोशी के सहयोग से मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा कराया जा रहा है।

You may have missed

Advertisement