Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार


अल्मोड़ । भतरौजखान थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को भतरौजखान क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ 50 वर्षीय चन्द्रशेखर ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत दर्ज होते ही थाना भतरौजखान में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और सुरागरसी-पतारसी के बाद सोमवार को आरोपी चन्द्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा, कांस्टेबल रवि प्रताप और कांस्टेबल जगदीश चन्द्र शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement