Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खोलकर, धोखाधड़ी


हरिद्वार ।   ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खोलकर लाखों रुपये का लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है। आयकर विभाग से नोटिस आने के बाद पूरा खेल उजागर हुआ। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली निवासी मो. मुसव्विर पुत्र मो. मूसा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2014-15 में एक्सिस बैंक, हरिद्वार शाखा में उनके नाम से फर्म मैसर्स रॉयल स्टील इंडस्ट्रीज का खाता खोला गया। इस खाते के संचालन की उन्हें न तो जानकारी थी और न ही उन्होंने इसकी अनुमति दी थी। आरोप है कि खाते से लाखों रुपये का लेनदेन हुआ। इसका खुलासा तब हुआ जब आयकर विभाग ने उनके पते पर नोटिस भेजा। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि पूरा खाता फर्जी कागजात पर खोला गया था।

Advertisement