Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

ग्यारह अपराधियों पर गुण्डा ऐक्ट की कार्रवाई


हरिद्वार । बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्र, शराब की बिक्री, चोरी, लूट और मारपीट जैसे अपराधों में लिप्त 11 अपराधियों के खिलाफ गुंडा ऐक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। वहीं 20 अन्य अपराधियों को चिन्हित करते हुए नई हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 अपराधियों के खिलाफ गुंडा ऐक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिसमें शहजाद अली पुत्र नईम, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान, नौशाद पुत्र अली हसन, आजम पुत्र इसरार, यूसुफ पुत्र मंजूर, खुर्शीद पुत्र मंजूर, शौहेल उर्फ सेबू उर्फ शौहेब, बाबू पुत्र इसरार, अकरम पुत्र मोहब्बत, सभी निवासी बहादराबाद स्थित मस्जिद गली शामिल हैं। जबकि सुशील कश्यप पुत्र कालूराम निवासी ग्राम दौलतपुर, सोनू पुत्र ध्यान सिंह उर्फ धन्नू निवासी हरिजन बस्ती, सिन्टू पुत्र ऋषिपाल निवासी हरिजन बस्ती, नीरज पुत्र दयाराम निवासी बहादरपुर सैनी मौजूद हैं।

Advertisement