Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

अंतिम संस्कार हेतु जेब में 10 हजार रुपये रखकर खुदकुशी की


– मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी से तंग आकर जान देने की बात लिखी
हरिद्वार ।  एक व्यक्ति ने अपने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये जेब में रखकर खुदकुशी कर ली। उसका शव हरिद्वार में वीआइपी घाट के समीप एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी से तंग आकर जान देने की बात लिखी है, लेकिन उसने अपना नाम नहीं लिखा। इस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, वीआइपी घाट के समीप शिव मूर्ति के बगल में एक पेड़ पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव लटका मिला। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। व्यक्ति की जेब से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। केवल एक पर्चा मिला, जिसमें लिखा है कि वह अपनी पत्नी से तंग आकर जान दे रहा है।
व्यक्ति ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उसकी जेब के 10 हजार रुपये घाट पर मौजूद बाबा को दे दिए जाएं, जिससे वह अंतिम संस्कार कर दें। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement