March 7, 2026

पोखरी में खेत में काम करते समय सर्पदंश से वृद्धा की मौत

गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ तहसील के पोखरी ग्राम में शुक्रवार (18 अक्टूबर 2025) को खेत में काम करते समय सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. मादो राम अपने खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक उन्हें साँप ने काट लिया। परिजन तत्काल उन्हें बैजनाथ अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना से गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं पर नियंत्रण और समय पर उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग की है।