Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

बागेश्वर में बुरांश फाउंडेशन का शैक्षिक भ्रमण हुआ रोमांचक


बागेश्वर । फरसाली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया गया। भ्रमण दल में शामिल करीब 40 स्कूली बच्चे, मातृशक्ति एवं समाजसेवी पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता हेतु देश दुनिया में मशहूर देवकी लघु वाटिका बागेश्वर पहुंचे जहाँ वाटिका के संयोजक वृक्ष पुरुष एवं उच्च मानवीय गुणों के धनी किशन सिंह मलड़ा द्वारा भ्रमण दल का स्वागत किया गया। वृक्ष पुरुष मलड़ा के आवास में प्राकृतिक चेतना एवं जैव विविधता पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने भ्रमण दल को विभिन्न जानकारियां प्रदान की तथा प्राकृतिक संरक्षण के साथ उसमें आजीविका की अपार सम्भावनाओं के विषय में बताया। वाटिका का अवलोकन कराने के बाद भ्रमण दल को कुली बेगार आंदोलन की भूमि, सरयू-गोमती का संगम, बागनाथ मंदिर, बैजनाथ मंदिर समूह, कोट भ्रामरी मंदिर आदि महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराते हुए बागेश्वर की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व के विषय में जानकारियां प्रदान की गई
पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण को बच्चों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संस्था की सराहना की तथा बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान के महत्त्व के विषय में बताया।
कार्यक्रम में बुरांश फाउंडेशन के ज़िला संयोजक बागेश्वर (भूत पूर्व सूबेदार मेजर )राम गिरी गोस्वामी,
कार्यक्रम समन्वयक ग्राम प्रधान फरसाली पल्ली चन्दन गिरी गोस्वामी, ज़िला शासकीय अधिवक्ता गोविन्द बल्लभ उपाध्याय, दयाकृष्ण कांडपाल, हरीश टम्टा, योगेश पाण्डेय, सुरेश कांडपाल, गिरीश पैंतोला, हरेंद्र कुमार घटियाल,भजन सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान मंडलसेरा श्रीमती रमा मलड़ा, टीना, मनीषा आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement